भोपाल-विदिशा हाईवे पर चला सघन चेकिंग अभियान, 15 स्कूल व यात्री बसें जांचीं, नियम तोड़ने वाली 4 बसों पर कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना पुलिस ने शनिवार को भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर यात्री एवं स्कूली बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना प्रभारी श्यामराज सिंह, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा एवं पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में संचालित किया गया। जांच के दौरान कुल 15 यात्री एवं स्कूल बसों की जांच की गई। पुलिस ने बसों के दस्तावेज, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, परमिट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच में चार बसों में नियमों की अनदेखी और आवश्यक कमियां पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने बस संचालकों एवं चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, वाहन के सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश