सतीश मैथील/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

स्मार्ट कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत वोडाफोन आईडिया,इंडस टॉवर लिमिटेड एवं सॉलिडरिडाड संस्था के माध्यम से सुल्तानपुर क्लस्टर के किसानो को सोयाबीन की किस्म आर वी एस 2002-4 का बीज प्रति किसान 30 किलो और एग्री इनपुट एक एकड़ के प्रथम पंक्ति प्रदर्शन प्लॉट हेतु निःशुल्क बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सॉलिडरिडाड संस्था से क्लस्टर इंचार्ज धीरेन्द्र कुमार द्वारा उपस्थित किसानो को सोयाबीन की उन्नत खेती तकनिकी जैसे अंकुरण,परिक्षण,बीजोपचार,बीज दर,खरपतवार रोग एवं किट नियंत्रण और एकीकृत पोषण प्रबंधन,पोषक तत्वों की कमी के लक्षण के बारे में विस्तार रूप से बताया गया साथ ही किसानो को पुनर्योजी खेती के सिद्धांत जैसे कम से कम जुताई, सिचाई की उन्नत विधि,जैव विविधता, खेती में पशुधन का समावेश,आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी किसानो को ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन के माध्यम से मिलने वाली जानकारी के बारे में बताते हुए कृषि सलाह के लिए टोल फ्री नंबर 7065005054 पर कॉल की जानकारी दी गयी। अपनी कृषि में खर्च नियंत्रण एवं जैविक खेती को  बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा किसानो को वर्मी कम्पोस्ट बेड वितरित किये गए ताकि रासायनिक खाद का उपयोग कम किया जा सके किसानो को वर्मी वॉश, जीवामृत, बीजामृत, अग्निअस्त्र, ब्रह्मास्त्र, कंडा पानी,सॉफ टॉनिक ओर पांच पती अर्क आदि बनाने की विधिया बताई गई।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM