सांची की ऐतिहासिक भूमि पर बेकाबू नरवाई की आग, हेडगेवार कॉलोनी तक पहुंचा खतरा
-स्थानीय फायर ब्रिगेड फेल, रायसेन से बुलाई गई दमकल, रहवासी खुद उतरे मोर्चे पर
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
बौद्ध स्थापत्य और विश्व धरोहर के लिए प्रसिद्ध सांची नगर एक बार फिर लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ गया। कलेक्टर द्वारा जारी नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद, लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा मामला सांची की हेडगेवार कॉलोनी का है, जहां खेत में लगाई गई नरवाई की आग बेकाबू होकर कॉलोनी तक पहुंच गई। आग ने सीवर लाइन को भी नुकसान पहुंचाया और कॉलोनीवासियों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय नगर परिषद के पास मौजूद फायर ब्रिगेड वाहन इस बार भी खराब निकला। सूचना मिलने पर जब तक रायसेन से फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग कॉलोनी की सीमा तक फैल चुकी थी। स्थानीय नागरिकों ने भी बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार नियति साहू मौके पर पहुंचीं और हालात का जायज़ा लिया। इससे पहले धनियाखेड़ी गांव में भी नरवाई की आग गांव की सीमा तक पहुंच गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की विफलता वहां भी सामने आई थी। उस दिन बिजली न होने से फायर ब्रिगेड पानी विहीन रह गई थी।प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने वालों पर कार्रवाई की बात कही जाती रही है, लेकिन ज़मीनी हालात इसके विपरीत हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सांची जैसा अंतरराष्ट्रीय महत्व का शहर फायर सेफ्टी के नाम पर असहाय है, तो जिले के अन्य ग्रामीण अंचलों की स्थिति क्या होगी?स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से फायर ब्रिगेड व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने और नरवाई पर सख्त रोक लागू करने की मांग की है।इस मामले में कालोनी निवासी दीपक राय ने बताया कि नरवाई की आग जैसे ही कालोनी पहुंची तो लोगो मे घबराहट बढ गई तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी गई परन्तु वह खराब होने के कारण सुधरवाई जा रही थी तब रायसेन सूचना दी गई तब फायरब्रिगेड पहुंच सकी इस अग्नि से सीवर लाइन के पाइप भी जल गए है तथा रहवासियों ने भी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया जा सका ।वरना बडी घटना घट सकती थी ।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर