विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड बैठक आयोजित: संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की भव्यता पर जोर
अदनान खान सांची/सलामतपुर। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची नगर के श्री भैरव बाबा मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन और सांगठनिक कार्य पद्धति के अनुसार की गई। बैठक के प्रारंभ में सांची प्रखंड अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का औपचारिक परिचय कराया। इसके पश्चात विहिप के जिला मंत्री डॉ. राजेश लोधी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में डॉ. राजेश लोधी ने संगठन को आधारभूत स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि विश्व हिंदू परिषद के कार्य और विचारधारा को प्रखंड स्तर से आगे बढ़ाते हुए हर ग्राम समिति तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सांगठनिक अनुशासन और बैठकों व कार्यक्रमों में समय की पाबंदी के विशेष महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आने वाले आगामी धार्मिक एवं सामाजिक उत्सवों को पूर्ण भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न कराने का आह्वान भी किया।
बैठक में मौजूद रहे कई पदाधिकारी--बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शक्ति सिंह बघेल जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, रायसेन, डॉ. राजेश लोधी जिला मंत्री, मधुसूदन बघेल जिला प्रमुख, सुमेर सिंह ठाकुर जिला सह मंत्री, शिवनारायण बघेल गौरक्षा सह प्रमुख, पंडित देवेंद्र शर्मा सलामतपुर प्रखंड अध्यक्ष, सांची, गौरव राजपूत नगर अध्यक्ष,गोविंद राजपूत नगर मंत्री इनके अलावा रूप सिंह राजपूत, राजेश लोधी, राम सिंह चौहान सहित नगर एवं सांची प्रखंड के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त