बेसर गांव में नल जल योजना ठप, ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बेसर गांव में दो साल पहले शुरू की गई नल जल योजना अब तक चालू नहीं हो पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप से गंदा और पीला पानी आने के कारण लोग इसे पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में केवल एक हैंडपंप है, जो खराब गुणवत्ता का पानी देता है। महिलाएं, विशेष रूप से जमनाबाई, सरोजबाई, शिमलाबाई और लीलाबाई, ने बताया कि इस समस्या से न केवल स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि पानी भरने को लेकर आए दिन विवाद और झगड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार जनसुनवाई में आवेदन देकर प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। नल जल योजना की शुरुआत के बावजूद पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें स्वच्छ पानी की सुविधा मिल सके और उनका जीवन बेहतर हो सके।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर