सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। IND28.COM

अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध क्षत्रिय महासभा की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को रायसेन लोधी धर्मशाला श्री राम-जानकी मंदिर में संपन्न हुई |बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, विशिष्ट अतिथि खिलान सिंह लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष, हरि सिंह वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, वर्षा लोधी प्रदेश संगठन मंत्री, भूपेंद्र सिंह वर्मा प्रदेश महामंत्री, राम बाबू लोधी राष्ट्रीय सचिव, गोविंद सिंह लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश प्रसाद वर्मा प्रदेश सचिव, किशोर वर्मा जिला संरक्षक, बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया ने की।बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीरांगना महारानी अवंतीबाई की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया, तत्पश्चात जिला अध्यक्ष लोधी लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने समस्त अतिथियों का हार माला से स्वागत किया।

बैठक मैं जिलेभर से आए हुए समाज बंधुओं के साथ अतिथियों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर आगामी आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

 आगामी कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे---

-12 मार्च 2023 को भोपाल में प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

-20 मार्च 2023 को अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई की जन्मस्थली मनकेडी जबलपुर में प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष माननीय जालम सिंह पटेल जी के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।

-8 अप्रैल 2023 को भोपाल के मानस भवन में प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह एवं प्रदेश युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

-9 अप्रैल 2023 को मानस भवन भोपाल में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही रायसेन जिले की सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

मुख्य अतिथि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया ने अपने उद्बोधन में अंजलि के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने पर जोडर दिया साथ ही  सभी को एक होकर कार्य करने की बात कही।प्रदेश सचिव महेश वर्मा ने आगामी 20 मार्च को वीरांगना महारानी अवंतीबाई की शहादत को स्मरण करते हुए प्रत्येक घर में वीरांगना अवंती बाई की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया।प्रदेश कोषाध्यक्ष हरि सिंह वर्मा ने युवाओं से आगे आकर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह वर्मा ने सामाजिक एकता को बनाए रखते हुए व्यक्ति को समाज सृजन के काम करते रहना चाहिए काम से ही व्यक्ति की पहचान होती है, पद से ज्यादा कार्य ही पहचान होना चाहिए।प्रदेश उपाध्यक्ष खिलान सिंह लोधी विदिशा द्वारा रायसेन जिले की सामाजिक एकता की सराहना करते हुए रायसेन के कामों को नंबर वन बताया।युवा जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह लोधी ने बेगमगंज की सामाजिक एकता को नमन करते हुए वहां कि राजनीतिक सफलता की मिसाल से संपूर्ण समाज को प्रेरणा लेने की बात कही।

जिला संरक्षक प्रेम नारायण लोधी गोहरगंज ने सामाजिक एवं राजनीतिक एकता पर बल दिया

प्रदेश पदाधिकारी यशवंत लोधी बेगमगंज ने प्रांतीय स्तर पर एक अनुशासन समिति बनाने की बात की।प्रदेश पदाधिकारी बलवंत सिंह भदौरिया सांचेत ने समाज के सहयोग से ज़िले में बन रह धर्मशाला आदि में तन मन धन से सहयोग करने की बात रखी।ब्लॉक अध्यक्ष सांची डॉक्टर राजेश लोधी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमने ग्राम स्तर तक बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के कार्य का प्रयास करेंगे।ब्लॉक महामंत्री सांची राजेन्द्र सिंह लोधी सांचेत ने समाज के सभी फिरको को समाप्त कर एक सूत्र में बंधने की बात रखी, साथ ही समाज की छोटी-बड़ी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ समाज बंधुओं द्वारा निराकरण करने पर जोर दिया।अध्यक्षता कर रहे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा महेश नरवरिया ने सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी आयोजनों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सफल बनाने की अपील की साथ ही "छू लो आसमान किसने रोका है कि डायरेक्टर साक्षी लिल्हारे जी एवं आलोक संघ के मुख्य मार्गदर्शक लोकेश लिल्हारे कमिश्नर जीएसटी के मार्गदर्शन में पूरे देश में चलाए जा रहे शैक्षिक अभियान अंतर्गत निःशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेज, सहित उनके द्वारा दिए जा रहे शैक्षिक तथा रोजगार परक मार्गदर्शन की सराहना की।बैठक को  ब्लॉक अध्यक्ष बाड़ी राजेंद्र लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष औबेदुल्लागंज सुदर्शन लोवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष बेगमगंज दिनेश लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष गैरतगंज चरण सिंह लोधी, उदयपुरा किशोरसिंह वर्मा, सिलवानी जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह लोधी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि सीताराम लोधी, विदिशा जिला उपाध्यक्ष सुनील लोधी, एबीएल न्यूज़ के चीफ चरण सिंह लोधी,एवं भूरालाल बिलवार सहित अनेक समाज बंधुओं ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन आलोक संघ प्रदेश महासचिव लोधी रघुवीर सिंह भदौरिया ने किया एवं आभार जिला अध्यक्ष लोधी लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने व्यक्त किया।

इस दौरान जिला कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार किया गया। जिसमें 34 संरक्षक, 7 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री  1जिला कोषाध्यक्ष, 7 जिला संगठन मंत्री, 2 जिला सचिव, 3 जिला सह सचिव, 4 जिला मीडिया प्रभारी, 4 जिला प्रवक्ता, 7 जिला मंत्री,4 प्रचार मंत्री,1कार्यालय मंत्री एवं 51 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए, उपस्थित पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

अतिथियों द्वारा मोकलवाड़ा (बाड़ी) में संचालित "निःशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेज" के लिए सरपंच योगेंद्र सिंह लोधी का सम्मान कर, आलोक जिला अध्यक्ष संधीर सिंह लोधी के कार्यों की सराहना की। बैठक के उपरांत दशहरा मैदान के समीप सब्जी मंडी परिसर रायसेन में वीरांगना महारानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल का अवलोकन कर सभी ने नमन किया बैठक की व्यवस्था जिला अध्यक्ष लोधी लक्ष्मण सिंह भदौरिया के नेतृत्व में, डॉक्टर कुबेर सिंह लोधी जी के साथ संपूर्ण टीम ने की | इसके बाद समस्त अतिथि गण प्रदेश संगठन मंत्री वर्षा लोधी के निवास पर अल्प प्रवास पर पहुंचे जहां पर उनका शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से गोविंद सिंह लोधी, वरयाम लोधी ,नरेंद्र लोवंशी ,सचिन लोवंशी, पन्नालाल लोधी, दौलतराम लोधी, हरिनारायण लोधी,ब्रज कुमार लोधी सरपंच,मनोज लोधी ,नर्मदा प्रसाद लोधी, धनपाल सिंह लोधी, रीना लोधी, लीला लोधी, हेमराज सिंह लोधी सरपंच, कल्याण सिंह लोधी सरपंच सांचेत, टीकाराम लोधी रतन सिंह लोधी, एडवोकेट पतिराम लोधी, संधीर सिंह लोधी, खिलान सिंह लोधी, दीपक लोधी,ओंकार सिंह लोधी, बृजेश कुमार लोधी, रामदास लोधी, शंकर सिंह लोधी, प्रेम नारायण लोधी, मुकेश लोधी, मनीष लोधी, लखनलाल लोधी, लल्लू भैया लोधी, राजेश लोवंशी, भैरो सिंह लोधी, लक्ष्मण सिंह लोधी, हरकिशन लोधी, राजकुमार लोधी, सौदान सिंह लोधी, जुगराज सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, अमरचंद लोधी, हरि सिंह लोधी, आकाश लोधी ,जमना प्रसाद लोधी मोहन सिंह लोधी, सहित महासभा के जिला पदाधिकारीगण, सातों ब्लाकों के युवा एवं ब्लॉक अध्यक्ष, एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारी गण, समाज बंधु, मातृशक्ति सहित जिले भर के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM