सतीश मैथिल/नैतिक मैथिल सांचेत रायसेन। IND28.COM

रविवार को लोधी धर्मशाला श्री राम जानकी मंदिर रायसेन में सांची ब्लॉक की लोधी/लोधा महासभा एवं आलोक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासभा एवं आलोक के पदाधिकारी गण, आलोक सदस्य गण एवं समाज बंधु उपस्थित हुए, बैठक का शुभारंभ वीरांगना महारानी अवंतीबाई के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई।

1.12-13 अगस्त 2023 को भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय रानी अवंती बाई जयंती समारोह पर चर्चा। 

2.जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह  की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

3. महासभा एवं आलोक संघ के रायसेन जिले  के ब्लॉकवार कार्यों की समीक्षा की गई।

4. 8 जुलाई 2023 को रविंद्र भवन भोपाल में सुश्री दीदी उमा भारती की उपस्थिति में स्वर्गीय स्वामी प्रसाद लोधी के पुण्यस्मरण में आदरांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पर चर्चा की।

5. 10 जुलाई 2023 को मान. प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल की अध्यक्षता में महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में सहभागिता

6. सांची ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें----जगदीश लोधी बनखेड़ी पंचायत सचिव को ब्लॉक अध्यक्ष, प्रीति लोधी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहेड़ को  उपाध्यक्ष,धीरज लोधी शिक्षक रायसेन को महामंत्री, अरुण लोधी सह सचिव डंडेरा को संगठन सचिव, बलराम लोधी सह सचिव सेवासनी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।बैठक को प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह वर्मा,जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भदौरिया, आलोक जिलाध्यक्ष संधीर सिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुरा रघुवीर सिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष सांची राजेश लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष गैरतगंज आलोक खिलान सिंह लोधी, समाजसेवी डॉ हरि सिंह लोधी उदयपुरा, जिला संरक्षक पन्ना लाल लोधी, जिला प्रवक्ता राजेश लोधी, जिला मंत्री नर्वदा प्रसाद लोधी ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव लोधी रघुवीर सिंह भदौरिया एवं आभार जिला प्रवक्ता डॉ. कुबेर सिंह लोधी ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से टीकाराम लोधी, डॉ मनोज लोधी फूल सिंह लोधी, जमना प्रसाद लोधी, बलराम लोधी पूरन सिंह लोधी सहित अनेक समाज बंधु एवं आलोक के पदाधिकारी उपस्थित रहे, उपस्थित समस्त बंधुओं ने नवनिर्वाचित सांची ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश लोधी सहित समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं  प्रेषित की। बैठक के उपरांत समाज बंधुओं ने दशहरा मैदान पहुंचकर वीरांगना रानी अवंती बाई की स्थापित मूर्ति का अवलोकन किया।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM