सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

भारतीय जनता पार्टी मण्डल सांचेत की गांव चलो अभियान की महत्वपूर्ण कार्यशाला माता मंदिर खंडेरा में आयोजित गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र बघेल भाजपा सांचेत मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र बघेल मण्डल प्रभारी ब्रजेश चतुर्वेदी कार्यक्रम के संयोजक कालूराम विश्वकर्मा सहसंयोजक राज मीणा वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन चौकसे मण्डल महामंत्री कल्याण सिंह लोधी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद लोधी युवा मोर्चा महामंत्री सुनील साहू अजजा मण्डल अध्यक्ष सुरेश उईके बद्री जादोन सुदीप शर्मा खेमराज बघेल मनीष चौकसे मनीष बबेले सहित क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता सभी बूथ प्रवासी, प्रभारी एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी रोहित साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ प्रभूराम चौधरी ने सभी को संबोधित करते हुए तीन दिन के कार्यक्रम 9,10,और 11 फरवरी को होने वाले गांव चलो कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM