हाइवे 18 पर झुके पुराने यूकेलिप्टस हटाने, क्षेत्र में फायर ब्रिगेड सुविधा का उठाया उठाया मुद्दा
सुविधा का उठाया उठाया मुद्दा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना सलामतपुर में गुरुवार को सुबह 11 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा, सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना एवं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में थाना परिसर में किया गया। बैठक आगामी त्यौहार होली, रंगपंचमी और ईद उल फितर को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में कस्बे के गणमान्य नागरिक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, गंगाराम चौकसे, भाजपा सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल , बल्लभदास अग्रवाल, मकसूद मंसूरी, श्रवण मालवीय, देवेन्द्र शर्मा, संजीव यादव, ज़हीर मंसूरी, नीतेश जैन, प्रदीप यादव एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आगामी त्यौहार के संबंध में चर्चा की एवं आपस में शांति स्वार्थ का माहौल बनाए रखने के संबंध में समझाइश दी गई। ग्रामीण बोले कि भोपाल विदिशा हाइवे 18 से लगे हुए 40 से 50 साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाएं। क्योंकि इनकी जड़ें सड़ चुकी हैं। और हाइवे से निकलने वाले राहगीर और यात्रियों की जान को खतरा रहता है। कुछ समय पहले इसी जगह पर स्कूल जा रहे शिक्षक के ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गई थी। समस्या का पता चलते ही एसडीएम मनीष शर्मा ने तत्काल अपर कलेक्टर को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की बात कहीं।
क्षेत्र में नही है फायर ब्रिगेड--थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में सुनारी सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत और रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा ने क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने को लेकर सुझाव दिया था। उन्होंने बताया कि आने वाले गर्मी के मौसम में क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। हादसों के समय फायर ब्रिगेड सांची या रायसेन से सलामतपुर आती है। जिसमें काफी समय लग जाता है। देरी की वजह से किसानों का भारी नुकसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी कस्बे में हुई आगजनी की घटना में किसान की गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई थी। वो तो स्थानीय रहवासियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। वरना फायर ब्रिगेड तो आग बुझने के बाद मौके पर पहुंच सकी थी।
इनका कहना है।
शांति समिति की बैठक में जो भी समस्याएं और सुझाव रहवासियों द्वारा बताए गए हैं। उनके शीघ्र समाधान के प्रयास किये जाएंगे।
मनीष शर्मा, रायसेन एसडीएम।
शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहारों को आपसी सद्भाव और भाई चारे के साथ मनाने की अपील सभी रहवासियों से की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
सिंचाई विभाग कालोनी के सामने सड़क की और झुके हुए पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने के लिए पहले भी पंचायत से शिकायत के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक समाधान नही हुआ।
रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच रातातलाई।

MPL ऑक्शन का आगाज, इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों पर दांव
मामूली रकम बनी जानलेवा, उधार मांगने पर किसान की हत्या