सहकारी संस्था की वार्षिक बैठक आयोजित, बैठक में 28 गाँव के किसान रहे मौजूद
-कार्यक्रम में क्षेत्र के 150 किसान रहे मौजूद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कृषक सेवा सहकारी संस्था सलामतपुर की वार्षिक आम सभा की बैठक मंगलवार को संस्था कार्यालय आयोजित की गई। जो पूर्ण रूप से सफल रही। आमसभा में सहकारी संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने संस्था का वार्षिक लेखा जोखा किसानों के सामने प्रस्तुत किया। इस बैठक में संस्था का समस्त स्टॉफ व 28 गांव के अंशधारी सदस्य भी मौजूद रहे। इस बैठक में प्रशासक पूनम बट्टी, सहकारी संस्था सांची प्रबंधक नरेश राजपूत, पगनेश्वर संस्था प्रबंधक नवल मेहरा, दीवानगंज संस्था प्रबंधक देवेंद्र मीणा और संस्था के अरविंद पाठक, हिम्मत सिंह, लक्ष्मण सिंह, कमल किशोर दुबे, चंद्रकांत पिशवे, कैलाश यादव, कमल सिंह, मनोज बघेल, महेंद्र अहिरवार, राजेश लोधी सहित लगभग 150 कृषक उपस्थित रहे। वहीं आम सभा में आए क्षेत्र के किसानों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सलामतपुर सहकारी संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह के प्रयासों के चलते हमेशा ही रायसेन जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित होती रही है। और संस्था सदैव किसानों का सहयोग करती है। अभी कुछ समय पूर्व ही सलामतपुर समिति प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी को रायसेन कलेक्टर ने जिले में ऋण वसूली में नम्बर दो पर आने के लिए प्रबंधक का सम्मान किया था।

अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी