संभागीय संयुक्त संचालक ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, बाद में ली विभागीय समीक्षा बैठक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक हरिकृष्ण शर्मा ने गुरुवार को रायसेन जिले के दौरे के दौरान सबसे पहले सेहतगंज, नीमखेड़ा, बरवटपुर और रतनपुर स्थित आंगनवाड़ी एवं सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर संचालित गतिविधियों, बच्चों को मिल रही सुविधाओं तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की चल रही इंडक्शन ट्रेनिंग का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त संचालक श्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सकारात्मक व्यवहार, बेहतर संवाद और टीम भावना के साथ कार्य कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके। बैठक में विभागीय कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर