सलामतपुर मंडी में 1380 क्विंटल धान की आवक, किसानों को मिला 2950 क्विंटल तक भाव
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
उप कृषि उपज मंडी सलामतपुर में शुक्रवार को धान की जबरदस्त आवक दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार मंडी में करीब 1380 क्विंटल धान की आवक हुई, जिसे लेकर किसान दूर-दूर के ग्रामीण इलाकों से अपनी उपज लेकर पहुंचे। मंडी में धान का न्यूनतम भाव ₹1200 और अधिकतम ₹2950 प्रति क्विंटल रहा। मौसम में हो रही अनियमित बारिश को देखते हुए किसानों ने अपनी धान की फसल को ट्रिपल से ढककर सुरक्षित तरीके से मंडी तक पहुंचाया। सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की भीड़ देखने को मिली, वहीं व्यापारियों द्वारा धान की खरीदी जोरों पर रही। किसानों ने बताया कि इस बार मौसम के चलते फसल को मंडी तक पहुंचाना थोड़ा कठिन रहा।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा