अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

श्री भगवान परशुराम जी के प्रकट्योत्सव और अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्राह्मण महासभा द्वारा सांची नगर के शिव साईं मंदिर पर पूजन पाठ कर प्रसादी वितरण किया गया। नगर के सभी ब्राह्मण शिव साईं मंदिर पर इकट्ठा हुए और भगवान परशुराम जी की पुजा अर्चना की गई।ब्राह्मण महासभा द्वारा आगे की कुछ गतिविधियों को लेकर चर्चाएं और विचार विमर्श किए गए। भगवान परशुराम के छठवें अवतार के बारे में सीएल तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम अष्ट चिरंजीवियों में चिरायु अजर अमर है। भगवान परशुराम का ध्यान करने से भय से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि महर्षि जमदग्नि एवं माता रेणुका प्रकाश डाला गया। प्रसादी वितरण के यहां अवतरित भगवान परशुराम जी आवेश अवतार माने जाते हैं। कार्यक्रम के आखिरी में भगवान परशुराम जी की आरती की गई। एवं प्रसादी विकरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सीएल तिवारी, शिवनारायण शास्त्री, बीएन पाठक, विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा, अजय पांडे, प्रकाश कटारे,देवेन्द्र तिवारी, यमरेश शर्मा, ऋषि शर्मा, विवेक तिवारी, जितेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, मधु महाराज और ब्राह्मण बंधु मौजूद थे।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM