अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंबाडी में स्थित पुराना शासकीय स्कूल का खंडार भवन अब ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। खंडहर हो चुके इस भवन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, हालांकि इस भवन में अब बच्चों की पढ़ाई नहीं होती है मगर क्योंकि इसी रास्ते से रोजाना बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की दीवारें और छत पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं और तेज हवा या बारिश में इसके गिरने का खतरा और बढ़ जाता है।गौरतलब है कि करीब पांच साल पहले इसी पुराने स्कूल भवन की दीवार गिरने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसके बाद से ग्रामीण लगातार भवन को गिराने और नया निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28