अंबाडी गांव में 3 महीने से खराब हैंडपंप बना मवेशी बांधने का खूंटा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी के ऊपरी सड़क मार्ग पर स्थित हैंडपंप पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी जानकारी कई बार पीएचई विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जब नल-जल योजना के अंतर्गत आने वाली पाइपलाइन से जल आपूर्ति बाधित होती है या बिजली गुल रहती है, तब यही हैंडपंप ही गांव की प्रमुख जलस्रोत बन जाता है। लेकिन पिछले तीन महीनों से हैंडपंप बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के निवासी बताते हैं कि समस्या की शिकायत कई विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई गई, परंतु कोई समाधान नहीं निकला। अब हाल यह है कि बंद पड़ा हैंडपंप मवेशियों को बांधने की जगह बन गया है, जिससे साफ-सफाई और सार्वजनिक उपयोग की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत करवाए, ताकि आने वाले दिनों में पानी की समस्या से राहत मिल सके।

धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा