सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

नरखेड़ा में एमबीबीएस की होनहार छात्रा को आलोक संघ एवं महासभा द्वारा आर्थिक सहयोग हेतु 31000 रुपए की राशि भेंट की गई। गत दिवस एमबीबीएस द्वितीय वर्ष भोपाल में अध्ययनरत नरखेड़ा दीवानगंज जिला रायसेन निवासी पित्तृहीन छात्रा कुमारी सावित्री लोधी को आलोक संघ एवं लोधी महासभा रायसेन व अन्य साथियों से प्राप्त सहयोग राशि उक्त छात्रा के गांव पहुंचकर ग्राम स्वराज भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर आर्थिक सहायता स्वरूप भेंट की।उसके पूर्व प्रतिभाशाली बेटी कुमारी सावित्री लोधी का उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा आलोक पट्टी, वैज, शॉल-श्रीफल, ट्रॉफी, वीरांगना अवंती बाई की तस्वीर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया,

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बेटी का हौसला अफजाई करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की |आलोक संघ के प्रदेश महासचिव लोधी रघुवीर सिंह भदौरिया ने बताया की आलोक संघ की पहल पर आलोक परिवार, अखिल भारतीय लोधी/लोधा क्षत्रिय महासभा, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, डॉक्टर्स, शिक्षक, मातृशक्ति, व्यवसायी, कृषक बंधु एवं अन्य महानुभावों ने आगे आकर सहयोग राशि प्रदान की जिसके लिए आलोक परिवार उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष लोधी लक्ष्मण सिंह भदौरिया,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री वर्षा लोधी,प्रदेश महासचिव आलोक लोधी रघुवीर सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष आलोक संधीर सिंह लोधी, नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी, जनपद सदस्य गुलशेर सिंह लोधी, जिला संरक्षक पन्नालाल लोधी , जिला कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह लोधी, सांची ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश लोधी, जिला प्रवक्ता डॉक्टर कुबेर सिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष आलोक संघ गैरतगंज खिलान सिंह लोधी, पूर्व सरपंच रमेश लोधी, प्रदेश हॉस्टल समिति आलोक कल्याण सिंह लोधी, जिला प्रवक्ता राजेश लोधी,कार्यकारी सांची ब्लॉक अध्यक्ष मनोज लोधी, सांची ब्लॉक महामंत्री आलोक शंकर सिंह लोधी, डॉ.लखपत सिंह लोधी जमनिया एवं निरंजन सिंह लोधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव आलोक लोधी रघुवीर सिंह भदौरिया ने किया।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM