सलामतपुर में रिमझिम बारिश के साथ सजा भुट्टों का बाजार, राहगीरों को भा रहा गर्मागर्म स्वाद
ओवरब्रिज और प्रमुख चौराहों पर लगीं दुकानें, बारिश के सुहाने मौसम में युवाओं को मिला स्थानीय रोजगार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जैसे ही आसमान से रिमझिम फुहारें बरसने लगी हैं और मौसम सुहाना हुआ है, वैसे ही सलामतपुर और उसके आसपास के इलाकों की सूरत बदल गई है। बारिश की दस्तक के साथ ही क्षेत्र में गर्मागर्म भुट्टों (छल्ली) की दुकानों की बहार आ गई है। भुट्टों की भीनी-भीनी खुशबू और कोयले की आंच पर सिकते भुट्टों का नज़ारा सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी ओर खींच रहा है।
प्रमुख चौराहों पर बढ़ी हलचल--मौसम का मिजाज बदलते ही कस्बे के साथ-साथ मुख्य स्थानों पर भुट्टे बेचने वालों का तांता लग गया है। मुख्य रूप से सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज, कचनारिया जोड़, बेरखेड़ी चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा इन सभी प्रमुख पॉइंट्स और हाईवे के किनारों पर बड़ी संख्या में भुट्टों के स्टॉल सज चुके हैं। यहां से गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक अपनी गाड़ियां रोककर चटपटे, नींबू-मसाले से सजे गर्मागर्म भुट्टों का स्वाद लेना नहीं भूल रहे हैं।
बेरोजगार युवाओं को मिला रोज़गार का सहारा--इस मौसमी कारोबार ने केवल राहगीरों का जायका ही नहीं बढ़ाया है, बल्कि क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए भी राहत की सांस लाया है।बारिश के इस मौसम में भुट्टों की मांग अचानक बहुत बढ़ जाती है। कस्बों और चौराहों पर दुकानें लगने से कई स्थानीय युवाओं को घर के पास ही एक बेहतर रोजगार का साधन मिल गया है।
सफर का मज़ा हुआ दोगुना--सलामतपुर से गुजरने वाले यात्रियों का कहना है कि सुहाने मौसम और लंबे सफर के बीच रास्ते में रुककर गर्मागर्म भुट्टा खाना एक अलग ही आनंद देता है। यही वजह है कि शाम होते-होते इन दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त