बिजली बकायादारों पर गिरने लगी बिजली होने लगे कनेक्शन विच्छेद
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
ऐतिहासिक स्थल सांची के बिजली बकायादारो से बकाया राशि वसूलने मंडल का दल निकला ।बकाया राशि बसूलने मे मंडल कर्मचारियों ने सख्ती शुरू करते हुए कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही शुरू कर दी है इससे बकाया दारो मे हडकंप मच गया है।
आज इस ऐतिहासिक स्थल पर मुफ्त में बिजली जलाने वालों पर विद्धुत मंडल ने अपने तेवर सख्त करते हुए बकाया राशि वसूलने दल गठित कर दिये ।बिजली बकायादारों पर मंडल के दल ने सख्त तेवर अपना लिए हैं अब बकाया दारो से वसूली अभियान अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है इससे बकायादारों मे हडकंप मच गया है मंडल अधिकारियों ने बताया कि सांची नगर में बकाया दारो की संख्या काफी बढ गई हैं अनेक बार वसूली हेतु अभियान चलाया गया परन्तु बकायादारों को बिजली भुगतान की सुध नहीं आई अब मजबूर होकर बकाया राशि वसूलने अभियान चलाया जा रहा है तथा सांची नगर में लगभग कुल बकाया 96/ लाख रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया हैं तथा इस बकाया राशि भुगतान का 47 लाख रुपये लक्ष्य निर्धारित किया गया है नगर भर मे व्यवसायिक बकाया दारो की संख्या 262 हैं इन पर बिजली बकाया राशि 15 लाख रुपये है जबकि घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 902 है । इन पर बिजली बकाया राशि 51 लाख रुपये है बकाया उपभोक्ता हमेशा से बकाया राशि भुगतान मे आनाकानी करते आ रहे हैं अब मंडल ने बकाया राशि वसूलने कडे कदम उठाते हुए बकाया दारो के बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिये ।इसके साथ ही नगर परिषद प्रशासन भी बकाया दारो की श्रेणी में शामिल हो गया है नप प्रशासन पर 30 लाख रूपये बकाया हो चुके है ।मंडल अधिकारियों ने बताया कि समय पर नप द्वारा भुगतान नही होता है तो नप का बिजली कनेक्शन विच्छेद कार्यवाही की जा सकती है । इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बकाया दारो से बिजली बकाया राशि सख्ती से वसूली की जायेगी ।सभी बिजली उपभोक्ता से अपील की जाती हैं कि असुविधा से बचने के लिए बिजली बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित समयावधि मे कर असुविधा से बचें ।बताया गया है कि बकाया राशि भुगतान न होने पर न्यायालीन कार्यवाही भी की जा सकती है ।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर