बिजली कंपनी का वसूली अभियान जारी, 22 बकायादारों के काटे बिजली कनेक्शन
-जिन उपभोक्ताओं के काटे हैं कनेक्शन उनसे लेना हैं 8 लाख रुपए बकाया राशि
-बिजली कंपनी का वसूली अभियान आगे भी रहेगा जारी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले में बिजली कंपनी ने मार्च के महीने से पहले ही वसूली अभियान के लिए बकायादारों के प्रति कड़ा रूख अपना लिया है। गर्मी का मौसम शुरू होने के पूर्व ही सांची सलामतपुर बिजली कंपनी के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिदिन गांवों में पहुंचकर बिजली चोरी पकड़ने के साथ बकाया बिलों के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के बिल दो हजार रूपए से ज्यादा बकाया हैं। उनके भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सांची जनपद के सलामतपुर, रातातलाई और टोरिया क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा वसूली अभियान चलाया गया। साथ ही आठ लाख रुपए बकाया राशि वाले लगभग 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं सलामतपुर विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बकाया वसूली के लिए गांव-गांव जाकर वसूली की जा रही है। राशि ज़्यादा बकाया होने और जमा नही करने की स्तिथि में उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। गुरुवार को 22 ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। जिन पर लगभग आठ लाख रुपए बकाया लेना है। वहीं सलामतपुर और दीवानगंज क्षेत्र में लाखों रुपए बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया है। यह कार्रवाई क्षेत्र सहित आसपास गांवों में आगे भी जारी रहेगी।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश