अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

आज रविवार को 132 केवी सबस्टेशन आमखेड़ा पर पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के कारण सलामतपुर टाउन सहित आसपास क्षेत्र की विद्युत सप्लाई आठ घंटे के लिए बंद रहेगी। सलामतपुर सांची विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 132 केवी आमखेडा पर पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के कारण निकलने वाले 33 केवी आमखेड़ा, 33 केवी बेरखेड़ी चौराहा, 33 केवी दीवानगंज और 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जिसके कारण सलामतपुर वितरण केंद्र अंतर्गत सांची, सलामतपुर, दीवानगंज, मेढ़की, मुड़ियाखेड़ा, रातातलाई, ढकना चपना, गुलगांव, ऐरन, सेमरा, तिजालपुर, जमुनिया, निनोद, कायमपुर, बांसखेड़ा, अम्बाड़ी, बेरखेड़ी चौराहा की भी सप्लाई रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आठ घंटों के लिए बंद रहेगी। जिसकी वजह से सलामतपर डीसी अंतर्गत सभी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। वहीं जेई मनीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी उपभोक्ताओं को समय से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण करने की अपील की है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28