नीचे लटक रहे बिजली तारों को किया दुरुस्त, इंदिरा आवास कॉलोनी में नीचे झूल रहे थे बिजली तार
-विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद किया समाधान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड की अंबाडी इंदिरा आवास कॉलोनी में बुधवार को विद्युत वितरण कंपनी ने नीचे झूल रहे बिजली तारों को ऊपर कर दिया है। विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव को शिकायत मिली थी कि कॉलोनी में कई स्थानों पर बिजली के तार महज दो से तीन फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं और जगह-जगह से कटे हुए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि बीते दिनों एक 10-12 वर्षीय बच्चे और एक महिला को करंट लगने की घटना भी सामने आ चुकी है। इन्हीं बातों के मद्देनजर विभाग के कर्मचारियों को जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर भेजा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि झूलते तार बच्चों, महिलाओं और राहगीरों के लिए हर पल खतरा बने हुए थे। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ गया था। बुधवार को विद्युत वितरण कंपनी ने समस्या का समाधान कर दिया। महिलाओं ने तारों को दुरुस्त करने पर कंपनी का आभार व्यक्त किया है।
इनका कहना है।
शिकायत मिली थी। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया है। लेकिन यहां के किसी भी उपभोक्ता द्वारा बिजली बिल जमा नही किया जाता है। लगभग 2 लाख रुपये इन उपभोक्ताओं पर बकाया है।
मनीष श्रीवास्तव, जेई विद्युत वितरण कंपनी सांची सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश