गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सांची विकासखंड के ग्राम गीदगढ़ में शनिवार को तेज आंधी, तूफान और आकाशीय बिजली के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर एक मकान पर गिर गया। हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग मदनलाल मालवीय घायल हो गए, जबकि घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घर के अन्य सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि करीब 150 वर्ष पुराना विशाल पीपल का पेड़ सीधे मदनलाल मालवीय के घर पर आ गिरा, जिससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ के नीचे स्थापित भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा भी मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी ललित दुबे और ग्राम सरपंच लीलाकृष्ण अहिरवार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार यदि परिवार के सदस्य समय पर घर से बाहर नहीं निकलते तो बड़ा जनहानि हादसा हो सकता था। प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश