बिजली समस्याओं से मिलेगी राहत: गीदगढ़ में लगा 'सम्पर्क अभियान' शिविर, 46 आवेदनों का मौके पर निपटारा
-क्षेत्र के ग्रामीणों को मिली बड़ी सहूलियत, 12 नए बिजली कनेक्शन भी किए गए जारी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीदगढ़ में शनिवार को 'सम्पर्क अभियान 2026' के तहत एक विशेष विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली संबंधी समस्याओं से मुक्ति दिलाना और विभागीय सेवाओं को सीधे उन तक पहुंचाना था। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और अधिकारियों द्वारा मौके पर ही उनका त्वरित निराकरण किया गया।
बिल जमा करने से लेकर नए कनेक्शन तक की मिली सुविधा--
एक ही छत के नीचे बिजली से जुड़ी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस शिविर में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी मामलों का निपटारा किया। शिविर की मुख्य उपलब्धियां में24 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने बकाया और चालू बिजली बिलों का सुरक्षित भुगतान किया। वहीं 12 नए उपभोक्ताओं के आवेदनों को हरी झंडी देते हुए तत्काल नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए।और 10 अन्य तकनीकी व प्रशासनिक शिकायतों (जैसे मीटर खराबी, वोल्टेज की समस्या आदि) का मौके पर ही पूरी तरह निवारण किया गया।
अधिकारियों ने की समय पर बिल चुकाने की अपील--शिविर के दौरान उपस्थित विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे विद्युत चोरी से बचें, बिजली का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार के जुर्माने या लाइन कटने की असुविधा से बचने के लिए समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें। इस विशेष शिविर में सहायक यंत्री मनीष कुमार सहित विद्युत वितरण कंपनी के तमाम लाइनमैन, मीटर रीडर और कार्यालयीन कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी से ग्रामीणों के कार्य पूरे किए।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश