​अदनान खान सांची/सलामतपुर। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

जिला रायसेन के सांची जनपद क्षेत्र में स्थित भैरव बाबा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर 10 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे एक भव्य एवं विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। यह वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सांची रामलीला मैदान पहुँचेगी, जहाँ इसका समापन होगा। समापन अवसर पर वक्ताओं द्वारा स्थापना दिवस के महत्व और संगठन के उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से गोपाल राठौर जिला उपाध्यक्ष, शिवनारायण बघेल जिला सह गोरक्षा प्रमुख, अनूप अग्रवाल जिला सह संयोजक, सुमेरसिंह ठाकुर जिला सह मंत्री, पंडित देवेन्द्र शर्मा प्रखंड अध्यक्ष विहिप सांची, प्रहलाद प्रजापति प्रखंड सह गौरक्षा प्रमुख, गौरव राजपूत नगर अध्यक्ष और गोविंद राजपूत नगर मंत्री शामिल हुए। ​इसके अलावा मिथिलेश लोधी, सौरभ राजपूत, विशाल चौहान, मोहित लोधी, राजेश रैकवार, जसवंत सिंह चौहान, अभिषेक सिंह चौहान, राजा राजपूत और राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूजा अर्चना कर मनाया स्थापना दिवस--विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रायसेन जिले के श्री सिद्धेश्वरी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया और भारत माता एवं भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना एवं आरती की जिसमें जिला एवं प्रखंड, नगर के दायित्वबान कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28