अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढ़की, तिजालपुर एवं रतनपुर में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक लाख रुपये से अधिक बकाया बिजली बिल वाले कृषि पंप उपभोक्ता किसानों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान एक किसान पर विद्युत कंपनी की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ उपभोक्ता किसानों ने मौके पर ही अपनी बकाया राशि जमा कर दिया, जिसके बाद उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई रोक दी गई। वहीं शेष एक किसान जमुना प्रसाद पिता हरि सिंह लोधी निवासी मेढ़की पर डेढ़ लाख रुपये बकाया राशि जमा न करने पर उनकी विद्युत मोटर निकालकर ज़ब्त की गई। इस संबंध में विद्युत कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ता किसानों पर एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, वे शासन द्वारा संचालित समाधान योजना के अंतर्गत अपना बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ लें, ताकि कुर्की जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।उक्त कार्रवाई मेढ़की, रतनपुर एवं तिजालपुर गांव में जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार एवं उनकी टीम द्वारा नियमानुसार की गई है। कार्रवाई के दौरान लाइन परिचालक कमलेश मालवीय, नीरज यादव, मीटर रीडर मेहताब सिंह विश्वनाथ उर्फ मिजवान मौजूद रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28