सलामतपुर में भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गत दिवस सलामतपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर के प्रथम दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।जिसमें 4 सत्र किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ साँची विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने भाजपा के आधार स्तम्भ स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। एवं अपने विषय का वाचन कर समस्त कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया! कार्यक्रम के दूसरे सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत कर भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रथम दिन के तीसरे सत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश रम्मू तोमर ने अपने विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का भाजपा मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने पार्टी की पट्टिकाएँ पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संगठन एप पर किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी का आयोजन भी व्यवस्थित तरीके से किया गया। समस्त कार्यकर्ताओ को पार्टी की नीति रीति, इतिहास और वलिदान को समझने के लिए किताबो का वितरण किया गया। अंत में भोजन कर सभी ने रात्रि विश्राम किया।

क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए