हाइवे 18 के खामखेड़ा तिराहे पर बढ़ रहा हादसों का खतरा: संकेत बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बेरखेड़ी चौराहा से आगे खामखेड़ा जोड़ पर ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खामखेड़ा तिराहे पर न तो कोई संकेतक बोर्ड है और न ही स्पीड ब्रेकर, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों के अनुसार खामखेड़ा तरफ से आने वाले वाहन सीधे हाईवे 18 पर चढ़ जाते हैं, जबकि भोपाल या विदिशा दिशा से आने वाले वाहन चालकों को तिराहा समझ ही नहीं आता। दृश्यता और संकेतों की कमी के चलते कई बार वाहन टकराव की स्थिति बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत सड़क सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। या तो तिराहे पर स्पष्ट संकेत बोर्ड लगाए जाएं या फिर स्पीड ब्रेकर बनाकर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जाए, ताकि इस तिराहा पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
खामखेड़ा जोड़ पर ऑटो और 407 में हो चुकी है आमने सामने जोरदार भिड़त--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 से लगे हुए खामखेड़ा जोड़ पर कुछ समय पहले ही एक भीषण हादसा हो गया था। जिसमें ऑटो और 407 वाहन की आमने सामने टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं 407 वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ऑटो चालक चंदन साहू पिता राजू साहू उम्र 22 वर्ष निवासी शिवनगर भानपुर भोपाल गंभीर रूप से घायल हो गय था। यहां पर सुरक्षा के इंतज़ाम ना होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

‘मामला इतना आसान नहीं’: दिल्ली CM अटैक केस में हाईकोर्ट ने जताई गंभीरता
फिल्म की सफलता पर सारा अर्जुन का आभार, महाकाल मंदिर में टेकी माथा
मेरठ के व्यापारियों का दर्द: मेहनत की कमाई पर चला रहे खुद बुलडोज़र
फर्जी वोटों पर गिरी गाज, 4.96 लाख नाम हटे, मेरठ में बदली वोटर लिस्ट
कर्नल Shrikant Purohit होंगे ब्रिगेडियर, पदोन्नति को मंजूरी
इबादत का सम्मान: भारतीय सेना ने नमाज के दौरान रोका ऑपरेशन