-आज रायसेन कार्यालय में बैठक का आयोजन 

​अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

​भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों के लिए विशेष योजनाओं और सेवाओं का पिटारा लेकर आई है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को किफायती, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाओं से जोड़कर देश के डिजिटल विकास में अपनी भागीदारी को मजबूत करना है।

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL के मुख्य ऑफर्स और सेवाएं--​एक रुपये का "फ्रीडम 2.0" स्पेशल ऑफर ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पेश किया गया है, जिसके तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। यह ऑफर 12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा। तेज, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली फाइबर इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल ने 1111रुपये का एफटीटीएच प्लान लॉन्च किया है। जिसमें निःशुल्क मनोरंजन टीवी, बीएसएनएल सेल्फ केयर एप पर बीएसएनएल एंटरटेनमेंट पॉवर बाय टैंगो की सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। मेगा सिम एवं एफटीटीएच मेले का आयोजन बीएसएनएल स्वतंत्रता दिवस अभियान के तहत मेगा सिम एवं एफटीटीएच मेले का आयोजन कर रहा है। 

सिम का ऑन दा स्पॉट होगा एक्टिवेशन-- ​नए मोबाइल सिम का ऑन-द-स्पॉट एक्टिवेशन किया जाएगा। और नए फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन का अधिग्रहण। जहां संभव हो, तुरंत बुकिंग और एक्टिवेशन की सुविधा।इन सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बीएसएनएल के चैनल पार्टनर्स, फ्रैंचाइजी, सीएससी और फील्ड मार्केटिंग टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। बीएसएनएल के प्रचालन क्षेत्र प्रमुख ने बताया कि इस संबंध में आगे की रणनीतियों और क्रियान्वयन पर चर्चा हेतु आज 14 अगस्त को सुबह 11:00 बजे बीएसएनएल रायसेन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28