अदनान खान सांची रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

कहते हैं कि शिद्दत से की हुई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। कुछ ऐसा ही करिश्मा किस्मत ने सांची विकासखंड के एक छोटे से गांव सूखा करार के घर की एक बेटी का हुआ है। आपको बता दें कि सूखा करार गांव से अभी तक किसी भी व्यक्ति की शासकीय सेवा में नियुक्ति नहीं हुई है। यह पहली बार है कि गांव से पहली बार किसी की नौकरी लगी है। बात 2016-17 की है। जब गंगा लावरिया और जमना लावरिया दोनों बहनों ने सांची स्पोर्ट्स अकादमी के खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया। गंगा ने शुरुआती दौर में बॉक्सिंग खेल से अपनी शुरुआत की। शुभम सेन खेल प्रशिक्षक के निर्देशन में उन्होंने अपना अभ्यास निरंतर करते हुए बॉक्सिंग में अपना अच्छा परिचय दिखाते हुए मध्य प्रदेश में स्वर्ण पदक प्राप्त कर खेलो इंडिया में अपनी जगह बनाई। और नेशनल खेलने के लिए असम के गुहाटी में आयोजित पहले खेलो इंडिया बॉक्सिंग में मध्य प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व किया नेशनल में उन्हें मेरिट सूची में स्थान नहीं मिल सका। पर गंगा ने हार नहीं मानी और अपना अभ्यास निरंतर करते  रही साथ ही अपनी फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। गंगा ने बॉक्सिंग के साथ ही कुश्ती में भी अपना दम दिखाया और स्टेट लेवल पर मुख्यमंत्री कप में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया। खेल विभाग में स्पोर्टस कोटे से खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए जो भर्ती निकली है। उसमें अपना दमखम दिखाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग मध्यप्रदेश की भोपाल एकैडमी वॉटर स्पोर्ट्स में केनोइंग खेल में अपना दाखिला लिया और अपना अभ्यास शुरू किया। अभ्यास निरंतर रखते हुए गंगा ने कई उपलब्धि प्राप्त की। जिनमें गंगा ने 40वी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 पुणे में खेली और कांस्य पदक प्राप्त किया। 36 में नेशनल गेम्स गुजरात में आयोजित हुई। जिसमें मध्य प्रदेश के दल से सहभागिता की ऑल इंडिया स्कूल इनडोर रोइंग चैंपियनशिप पांडुचेरी एरोमीटर चैंपियनशिप अपना प्रदर्शन देकर रजत पदक प्राप्त किया।  इसी प्रकार अन्य खेलों में भी अपना परचम लहराया और साथ ही अपने खेलों के अभ्यास से सांची विकासखंड की अन्य खिलाड़ी साथियों को भी एकेडमी का मार्ग दिखाया। और उन्हें प्रेरित कर उनके प्रेरणा स्रोत भी बने गंगा ने असम राइफल की भर्ती में अपना फार्म दाखिल कर उसका एग्जाम पास किया और फिजिकल एक्जाम निकालकर असम राइफल में खेल कोटे से अपनी जगह बनाई। अब वह असम राइफल की ओर से स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती होकर  असम राइफल का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे। बहन गंगा की इस उपलब्धि पर सलामतपुर, सांची व रायसेन नगर के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। उनके कोच शुभम सेन बताते हैं कि दोनों बहने शुरू से ही बहुत मेहनती और लग्नशील रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा क्रीडा अधिकारी राजेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि राजेश यादव ने इन खिलाड़ियों को समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान कर निम्न ऊंचाइयों पर पहुंचने में महत्वपूर्ण सहयोग किया है। कोच शुभम सेन और उनके मार्गदर्शक अरुण मिश्रा स्वामी विवेकानंद विद्यालय के संचालक, सलामतपुर रायसेन से वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान, भोपाल हरिभूमि के वरिष्ठ पत्रकार वहीद खान, दीवानगंज से वरिष्ठ पत्रकार नसीम अली, रातातलाई सरपंच रघुवीर मीणा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, मुनव्वर मंसूरी, साजिद खान, हसन मंसूरी, दीपक अहिरवार, अमित विश्वकर्मा, मयंक साहू, महेश सेन ने उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM