दीवानगंज पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित, शिवरात्रि व रमजान को लेकर हुई चर्चा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के दीवानगंज पुलिस चौकी परिसर में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा एवं रायसेन पुलिस एसडीओपी नीलम चौधरी ने की। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। इस अवसर पर दीवानगंज, अंबाड़ी, जमुनिया, कुलहड़िया, सेमरा, नरखेड़ा, गीदगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सांची नायव तहसीलदार ललित सक्सेना, सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी एवं चौकी प्रभारी सुनील शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
