सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM      

भारतीय जनता पार्टी के 44 वे स्थापना दिवस के अवसर पर सांचेत मंडल के अंतर्गत ग्राम खंडेरा में मां छोले वाली मईया के दरबार में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। जो अनेक जन हितेषी विचारधाराओं पर निरंतर कार्य कर रही है। और आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना है। और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर युवा चौपाल कार्यक्रम करना है। जिससे प्रत्येक गांव मैं सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा सके। एवं हितग्राही उसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में सांचेत मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल भाजपा मंडल सांचेत के प्रभारी ब्रजेश चतुर्वेदी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा एवं देव नगर मंडल अध्यक्ष अमन सक्सैना एवं जिला पंचायत सदस्य पति सोनू मीणा भाजयुमो जिला महामंत्री प्रभांशु भदौरिया सांचेत युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद लोधी संदीप मीणा, मीडिया प्रभारी  रोहित साहू भाजयुमो महामंत्री अभिषेक जाट महामंत्री  सुनील साहू उपाध्यक्ष विकास खत्री खण्डेरा सरपंच खेमराज पटेल राजेश लोधी प्रेम सिंह सेन अजय राय, देवेंद्र साहू, अभय मीना, अभय राय, राकेश साहू, लोकेश साहू, सचिन मीना, देवांशू नेमा, नितिन साहू, अभिषेक साहू , राज साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन रोहित साहू द्वारा किया गया।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM