अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

नगर के सलामतपुर से प्रकाश मीणा ने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए व पर्यावरण को हरा भरा बनाने में अपना योगदान देंने के लिए पौधरोपण का संकल्प लिया। इस विशेष अवसर पर अपने परिवारजन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 2021 में पौधरोपण का संकल्प लिया गया था। उसी कर्तव्य पथ पर चलने के लिए मीणा ने मामा शिवराज सिंह चौहान का आशीर्वाद ओर मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रकाश मीणा मुख्यमंत्री जनसेवामित्र के तौर पर कार्य कर जनता तक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रकाश के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM