अदनान खान सांची रायसेन। IND28.COM

प्रवासी भारतीय दिवस की पूर्व संध्या पर सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और पीपल ऑफ इंडियन ओरिजन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। यह सम्मेलन इंदौर के Raddison होटल में आयोजित है।दुनियाभर के प्रवासियों में भारतीयों की संख्या सर्वाधिक है और इस कार्यक्रम में पूरे विश्व से 150 से ज्यादा मशहूर प्रवासी भारतीय सम्मिलत हो रहे हैं। 5 बिलियन डॉलर इकॉनमी में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर केंद्रित इस सम्मेलन का उद्घाटन मध्यप्रदेश के विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगे। नव भारत का नमो निर्माण पर केंद्रित उद्घाटन समारोह में सांसद सुरेश प्रभु , सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और एमपी बीजेपी अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री श्री वी मुरलीधरन होंगे। कार्यक्रम में PIOCCI के कार्यकारी अध्यक्ष सुशील पंडित भी मौजूद रहेंगे। मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला भी सम्मेलन को  संबोधित करेंगे। इस एक दिवसीय सत्र में आध्यात्मिक कॉरिडोर, सांस्कृतिक विरासत, मध्यप्रदेश का बौद्धिस्ट सर्किट, मीडिया और प्रवासियों का भारतविकास यात्रा में योगदान और भारत की बहुलतावादी संस्कृति में पर्यटन और अध्यात्म का स्कोप जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के अतिथियों में ब्रिटेन से सांसद वीरेंदर शर्मा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, PIOCCI के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, REDIO की सीईओ धनश्री पाटील, ऑस्ट्रेलिया से अमित नंदलास्कर, फ्रांस से राजाराम मोहन मनुस्वामी, ओमान से एपी अंबलावनन, पद्मश्री विष्णु पंड्या, पद्श्री शोमा दास, यूएई से एस वेंकटेश, नाइजीरिया से संजय श्रीवास्तव जैसे अनेक प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। रिलायंस मीडिया के अध्यक्ष और सांची विवि की साधारण परिषद के सदस्य श्री उमेश उपाध्याय भी शामिल होंगे। 

समापन सत्र में सांची विवि की कुलपति डॉ नीरजा ए गुप्ता की पुस्तक Role of Indian Diaspora in struggle for Freedom of India और डॉ अमन सिंह महाराज की किताब A Dalliance with Destiny का लोकार्पण विदेश राज्यमंत्री करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन के कुलसचिव प्रो अलकेश चतुर्वेदी करेंगे। मध्यप्रदेश के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय सनातन और बौद्ध दर्शन पर केंद्रित अनूठा विश्वविद्यालय है जो प्राचीन भारतीय ज्ञान संस्कृति और शोध की परंपरा को पुनर्जीवित करने का अनुष्ठान कर रहा है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दोनों दर्शन और वर्तमान वैश्विक मुद्दों के समाधान की दिशा में काम करें। मध्य प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने और उनका उपयोग प्रदेश के आर्थिक विकास और सांस्कृतिक आदान प्रदान में कर रहा है।

पीपल ऑफ इंडियन ओरिजन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री प्रवासी भारतीयों और भारत सरकार के बीच एक सेतु का कार्य करती है और प्रवासियों को निवेश, सहयोग एवं अन्य प्रकार से सहयोग करती है। PIOCCI  भारतीय सरकार के बीच अपनी पहुंच और तंत्र की गहरी समझ के भरोसे भारतीय डायस्पोरा के समक्ष चुनौतियों को दूर करने में उपयोग करती है। 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM