-सलामतपुर पुलिस ने 1 गिरफ्तारी वारंट भी किया तामील

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना पुलिस को काम्बिंग गश्त के दौरान तीन ऐसे फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है जो नो और चार वर्षों से तीन मामलों में फरार चल रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने एक गिरफ्तारी वारंट भी तामील कराया है। रायसेन एसपी विकास कुमार शहवाल के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने सोमवार रात्रि को कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाने के तीन मामलों में तीन फरार स्थाई वारंटी पकड़ें हैं। जिनमें राजू उर्फ राजकुमार पिता मिश्रीलाल भीम निवासी सिलाड़ी जिला सीहोर जो 2015 नो सालों से 25 आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। इसको मोबाइल लोकेशन के माध्यम से घेराबंदी कर भोपाल के एक रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया है। बबलू नाथ पिता जीवन नाथ निवासी ग्राम मेढ़की जो चार साल 2020 से धारा 304ए के मामले में फरार चल रहा था। को घर से गिरफ्तार किया है। वहीं मोहन मीणा पिता परसुराम मीणा निवासी बढ़नपुर रतातलाई जो 2022 से चेक बाउंस के मामले में फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वारंटियों को पकड़ने में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, एसआई आरएस दांगी, एएसआई राजेश यादव,  प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, जीतेन्द्र वर्मा, संजय लोवंशी, सुनील लोधी और आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी, रंजीत धाकड़, शैलेन्द्र सोलंकी, राहुल रघुवंशी और जितेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस ने तीनों स्थाई वारंटियों को मंगलवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

1 गिरफ्तार वारंटी भी हुआ तामील---थाना पुलिस ने गुंडा और निगरानी शुदा बदमाशों को भी चेक किया। वहीं एक गिरफ्तारी वारंटी भी तामील किया हैं। जिसमें संजू नाथ पिता किशोर नाथ उम्र 40 वर्ष निवासी टोरिया रातातलाई को धारा 279, 324 के मामले  में फरार चल रहा था का गिरफ्तारी वारंट तामील कराया हैं।

इनका कहना है।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 3 मामलों में 3 स्थाई और 1 गिरफ्तारी वारंट तामील कराएं गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM