-सलामतपुर पुलिस ने काउंटर केस का प्रकरण किया दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में जमकर डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर काउंटर केस का मामला दर्ज किया है। सलामतपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दहीड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जीतेन्द्र सिंह ठाकुर और मलखान सिंह ठाकुर के बीच डंडों से मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनों तरफ के छह लोगों जिनमें जीतेन्द्र ठाकुर, संजू ठाकुर, मलखान सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, मेहताब सिंह और शेखर ठाकुर शामिल हैं। इन सभी को सिर व हाथ पैर में चोटें आई हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल सांची के कराया गया। वहीं पुलिस ने फरियादी जीतेन्द्र ठाकुर निवासी खोहा गांव की रिपोर्ट पर मलखान सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, मेहताब सिंह ठाकुर और शेखर पर धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किया है। और दूसरे पक्ष की और से फरियादी मलखान सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर जीतेन्द्र सिंह ठाकुर, संजू ठाकुर, राहुल ठाकुर और अनिकेत ठाकुर पर धारा 294, 323, 341, 506, 34 आईपीसी का मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

दोनों ही परिवारों में पहले भी हो चुका है विवाद---सलामतपुर थाना क्षेत्र के दहीड़ा गांव के रहने वाले दोनों ही ठाकुर परिवार में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही परिवार में पहले भी कहासुनी हो चुकी है।  जो आपस मे ही सुलझा ली गई थी। लेकिन सोमवार को तब मामला ज़्यादा बढ़ गया जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का रास्ता रोक लिया। और बात इतनी बड़ी की मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें दोनों ही परिवारों ने एक दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में छह लोगों को सिर, हाथ व पैर में चोटें आ गईं। 

इनका कहना है।

पुरानी रंजिश पर दहीड़ा गांव में  दो परिवारों के बीच मारपीट की घटना हो गई है। जिसमें दोनों ही तरफ के लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तरह से एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM