गीदगढ़ में नाली निर्माण के मजदूर पर हमला, आरोपी पर केस दर्ज
-पंचायत द्वारा कराया जा रहा है नाली निर्माण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गीदगढ़ में पंचायत द्वारा नाली निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मजदूर सनमान सिंह विश्वकर्मा पर गांव के विनोद धाकड़ ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, विनोद धाकड़ ने मजदूर से काम बंद करने को कहा, लेकिन मजदूर ने पंचायत से भुगतान मिलने की बात कहते हुए काम जारी रखा। इसी पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने हेक्सा ब्लेड के फ्रेम से मजदूर पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को सांची अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी विनोद धाकड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश