सलामतपुर पुलिस की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई: बागोद गांव से अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारियों और शराब तस्करों के खिलाफ सलामतपुर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी इस मुहिम को जारी रखते हुए शनिवार को एक और कामयाबी हासिल की। पुलिस ने ग्राम बागोद में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध देसी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल--पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सलामतपुर थाने के एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक नितिन और आरक्षक राहुल रघुवंशी की टीम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कस्बा भ्रमण (गश्त) पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम बागोद में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए तत्काल ग्राम बागोद के लिए कूच किया और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को दबोच लिया।
देसी शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज--पकड़े गए आरोपी की पहचान दशरथ प्रजापति (उम्र 36 वर्ष), पिता चंदन सिंह प्रजापति, निवासी ग्राम बागोद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास मौजूद एक सफेद रंग के झोले से अवैध देसी मदिरा प्लेन बरामद हुई। आरोपी के पास इस शराब को रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।पुलिस ने तत्काल पूरी खेप को जब्त करते हुए आरोपी दशरथ प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। सलामतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी का संदेश: क्षेत्र में अवैध शराब और किसी भी तरह के नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश