पेड़ पर लटका मिला 6 बच्चों की मां का शव, पति से कहासुनी के बाद 8 दिन से लापता थी सलामतपुर की महिला
-सलामतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और पीएम के लिए भेजा सांची अस्पताल
-मृतका की पहचान लक्ष्मीबाई निवासी सलामतपुर राजीव नगर के रूप में हुई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दहिडा कोलीखेड़ा के पास पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला का लगभग 8 दिन पुराना शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान लक्ष्मीबाई पति महेश सपेरा उम्र 29 वर्ष निवासी सलामतपुर राजीव नगर के रूप में हुई है। महिला परिवार के साथ धान काटने के लिए दहीडा कोली खेड़ा में पहाड़ी किनारे अस्थायी टपरे बनाकर रुकी हुई थी।जानकारी के अनुसार, महिला की 2 नवंबर को पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। ससुराल पक्ष द्वारा खोजबीन के बाद 3 नवंबर को सलामतपुर थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला।सोमवार सुबह लगभग 11 बजे महिला के देवर जंगल की ओर गए, जहां तेज बदबू आने पर पेड़ पर साड़ी से लटकी लाश दिखाई दी। सूचना पर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई कर शव को नीचे उतार सांची सिविल अस्पताल भेजा गया। शव की स्थिति से अनुमान है कि मृत्यु को लगभग 10 दिन बीत चुके हैं। मृतका के छह छोटे बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक मृत्यु कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा