फॉलोअप: लापरवाही की रफ्तार ने छीनी घर की 'छत' गोद में कुत्ता रख XUV दौड़ा रहे रईसजादे ने ली वेल्डिंग कारीगर की जान
-सोमवार दोपहर को पीएम के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में अब्दुल्ला को किया सुपुर्देखाक, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रफ्तार का रोमांच और घोर लापरवाही जब मिलती है, तो किसी हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल जाती हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक और गुस्सा दिला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रईसजादे की गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग ने एक गरीब परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य को हमेशा के लिए छीन लिया। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। घटना रविवार को सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहे के पास की है। जिसमें सोमवार को एक्सयूवी 300 कार के चालक का खुलासा हुआ है जो घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था।
गोद में कुत्ता और स्टेयरिंग पर हाथ: यूं बुझ गया घर का चिराग--प्राप्त जानकारी के अनुसार, रातातलाई सलामतपुर निवासी किराना व्यापारी संतोष गुप्ता का बेटा अनिकेत गुप्ता अपनी तेज रफ्तार एक्सयूवी 300 एमपी04 जेडजे 0966 चला रहा था। चश्मदीदों और सूत्रों के मुताबिक, कार में उसका पूरा परिवार सवार था, लेकिन अनिकेत कार चलाते समय अपनी गोद में पालतू कुत्ते को बिठाए हुए था। एक हाथ में कुत्ता और दूसरे हाथ से लापरवाही पूर्वक गाड़ी दौड़ाने का अंजाम बेहद खौफनाक रहा। अनिकेत की इस घोर लापरवाही के कारण एक्सयूवी अनियंत्रित हो गई और उसने मोटरसाइकिल चलाकर घर आ रहे अब्दुल्ला को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में सलामतपुर निवासी अब्दुल्ला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ग्राम ग्यारसाबाद निवासी 19 वर्षीय नितिन मीणा अपने पिता राजाराम मीणा, माता संगीता बाई, चाचा माधव सिंह मीणा, भाई जतिन मीणा और पांच वर्षीय श्रेयांश के साथ भोपाल से इलाज कराकर लौट रहे थे। जो त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर के पास मौसी के घर के सामने उन्होंने ईको कार सड़क किनारे खड़ी की थी। खड़ी कार में भी एक्सयूवी ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्तिथी बिगड़ने पर सभी घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एक घायल की स्तिथि बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया है।
बेसहारा हुआ परिवार: तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया--इस हादसे ने अब्दुल्ला के हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। अब्दुल्ला वेल्डिंग का छोटा-मोटा काम करके बेहद मुश्किल से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। अब्दुल्ला की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार के दिन पोस्टमार्टम के बाद मृतक अब्दुल्ला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर के समय मृतक को सलामतपुर के कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया।परिवार के सामने अब सबसे बड़ा संकट 'रोजी-रोटी' और अस्तित्व का खड़ा हो गया है, क्योंकि घर का खर्च चलाने वाला अब इस दुनिया में नहीं रहा।
एसपी आशुतोष गुप्ता से सख्त कार्रवाई की गुहार--इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता से न्याय की गुहार लगाई है । परिवार ने मांग की है कि एक्सयूवी 300 एमपी04 जेडजे 0966 के चालक अनिकेत गुप्ता की इस जानलेवा लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और रईसजादे की ऐसी हिमाकत किसी बेकसूर की जान न ले सके। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश