-सलामतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव का मामला

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान। प्रधान संपादक IND28.COM

मुड़ियाखेड़ा गांव में किसान के साथ विदिशा के एक युवक ने पीएम सम्मान निधि की राशि बढ़वाने के नाम पर लगभग एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित किसान सोमवार को इसी मामले की शिकायत लेकर सलामतपुर थाने पहुंचा। फरियादी किसान निसार खान पिता इस्माइल खान निवासी मुड़ियाखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मुड़ियाखेड़ा गांव में 5 पांच एकड़ भूमि पर खेती कर अपना गुज़र बसर करता है। पिछले वर्ष जब वो खेत पर काम कर रहे थे। तब एक युवक मोटरसाइकिल से उनके पास आया और बोला कि आपके गांव में कई लोगों के खाते खोलकर आ रहा हूं। आपका मोबाइल बताओ तो चेक करता हूँ कि आपको भी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि कम तो नही मिल रही। आरोपी युवक ने निसार का आधार और मोबाइल नम्बर लेकर बोला कि आपकी किसान सम्मान निधि कम आ रही है। में आपका खाता खोल देता हूँ। राशि ज़्यादा आने लगेगी। किसान ने आरोपी युवक की बातों में आकर खाता खुलवा लिया।और कुछ महीने बाद उसके खाते से थोड़ा थोड़ा करके एक लाख रुपए की राशि निकाल ली गई।

53 क्विंटल गेंहू उपज की राशि आई थी खाते में----किसान निसार खान ने सलामतपुर गेंहू खरीदी केन्द्र पर पिछले वर्ष 53 क्विंटल गेंहू तुलवाया था। जिसकी लगभग एक लाख रुपए की राशि उसी खाते में चली गई। जो आरोपी युवक ने फिनो बैंक की विदिशा ब्रांच में खोला था। किसान निसार को एक वर्ष में पता चल पाया कि उसकी गेंहू तुलाई की राशि किसी दूसरे बैंक में चली गई है। जब विदिशा ब्रांच में जाकर पता किया तो यह राशि किसी अशोक वंशकार निवासी जतरापुरा विदिशा के खाते में गई थी। और उसने थोड़ा थोड़ा करके पूरी राशि खाते से निकाल ली। गौरतलब है कि पूर्व में भी सलामतपुर थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया में दो युवकों द्वारा जिया सिंह लोधी उम्र 60 साल निवासी जमुनिया को आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर स्केनर मशीन पर अंगूठा लगवाकर 28 हज़ार रुपए खाते से निकाल लिए गए थे। सलामतपुर पुलिस ने ठगी करने वाले दोनों आरोपियों जिनमें मनोज प्रजापति पिता मोहन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया सिलवानी व बृजनंदन कुशवाह पिता रामचरण कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी सिलवानी हाल निवासी अवधपुरी भोपाल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया था। दोनों आरोपी पूर्व में भी सलामतपुर थाने के महुआखेड़ा गांव में श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर 38 हज़ार की ठगी कर चुके हैं। दोनों आरोपियों को एक सप्ताह पहले ही 420 के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायालय द्वारा दोनों ही आरोपियों को जमानत दे दी गई थी। अब इन दोनों ही आरोपियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में फिर से 28 हज़ार रुपए की ठगी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि हम धोखाधड़ी करने के मामलों में बुजुर्गों को ही अपना निशाना बना रहे थे। क्योंकि बुजुर्ग व्यक्ति आसानी से हमारी बातों में आकर अपना अंगूठा स्केनर मशीन पर लगा देते हैं। और हम उन्हें आसानी के साथ ठग लेते हैं। 

10 बार में अलग अलग एटीएम से निकाली राशि---अशोक वंशकार ने एक लाख रुपए की राशि 10 बार में एटीएम के माध्यम से निकाली। सबसे पहले उसने 5 मय 2022 को तीन बार में 25-25 हज़ार रुपए निकाले। फिर उसने पांच मय को ही दस हज़ार रुपए और निकाले। 21मय को दो हज़ार, 04 फरवरी 2023 को दो हज़ार, 13 फरवरी को 1600, 28 फरवरी को 2000 रुपए निकाले इसी तरह उसने खाते से पूरी राशि निकाल ली। 

किसान के पास रुपए निकलने के बैंक एसएमएस आते रहे लेकिन वह अंग्रेज़ी नही जानता था--- निसार के पास बैंक खाते से रुपए निकलने के मैसेज तो आते थे। लेकिन वह इतना लिखा पड़ा नही था कि अंग्रेज़ी पड़ पाता। उसने एक दो लोगों को अपना कीपैड मोबाइल दिखाया भी की मेसेज काहे के आ रहे हैं। लेकिन लोगों ने कह दिया कि ऐसे मैसेज आते रहते हैं। 

युवक पहले भी कर चुका है ढाई लाख की धोखाधड़ी---पीड़ित जब विदिशा शहर की फिनो बैंक ब्रांच में पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने बताया कि अशोक वंशकार पहले भी पोहरा गांव के एक किसान के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपए की चपत लगा चुका है। बैंक से ही आरोपी के घर जतरापुरा विदिशा का एड्रेस मिला। जब पीड़ित घर पहुंचा तो आरोपी की मां और बहन मिली वो बोली कि उनका लड़का एक साल से घर नही आया। और उसकी ससुराल बैरसिया में है। 

इनका कहना है।

मुड़ियाखेड़ा गांव के किसान निसार खान ने आवेदन दिया है कि एक वर्ष पहले उसका फर्जी खाता खोलकर गेंहू तुलाई की राशि धोखाधड़ी कर उसके खाते से निकाल ली है। मामले को जांच में लिया है।देवेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान, प्रधान संपादक IND28.COM