हाइवे 18 पर फिल्मी अंदाज में हमला,कार अड़ाकर युवक को लोहे की रॉड से पीटा, फिर अगवा कर रायसेन में फेंका, 6 पर मामला दर्ज
-सलामतपुर के भोपाल-विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज की वारदात; पीड़ित को लहूलुहान कर कार में पटका और रायसेन ले जाकर फेंका, मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 के दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ विदिशा के रहने वाले 6 दबंग युवकों ने एक बाइक सवार युवक का रास्ता रोका और लोहे की रॉड व डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी इतने पर ही नहीं रुके; वे लहूलुहान पीड़ित को अपनी कार में पटककर रायसेन ले गए और वहाँ फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को रायसेन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सब्जी बेचने को लेकर चल रहा था विवाद--पीड़ित युवक की पहचान पवन खटीक (पिता मोहन खटीक), निवासी कुम्हार गली, ढलकपुरा (थाना कोतवाली, विदिशा) के रूप में हुई है। अस्पताल में भर्ती पवन ने बताया कि आरोपियों से उसका काफी समय से सब्जी बेचने को लेकर विवाद चल रहा है। घटना के दिन वह विदिशा से मोटरसाइकिल द्वारा अपनी बहन के घर भोपाल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्री चौराहे के पास आरोपियों ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया।
कार अड़ाकर रोका रास्ता, दोनों पैर तोड़े--फरियादी के अनुसार, जब वह दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक सफेद रंग की कार ने उसकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे जबरन रोक लिया। कार में राकेश खटीक, शिवा खटीक, साहिल खटीक और राज खटीक सवार थे। कार से उतरते ही आरोपियों ने पवन को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और लोहे की रॉड व डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ ही देर में उनके दो अन्य साथी (अमन खटीक और आकाश खटीक) भी वहाँ पहुँच गए और उन्होंने भी बेरहमी से मारपीट की। इस बर्बर हमले में पवन के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है और हाथों सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
अपहरण कर रायसेन में फेंका; पुलिस जांच में जुटी--मारपीट करने के बाद आरोपी, घायल पवन को अधमरी हालत में अपनी कार में डालकर अपहरण कर ले गए और उसे रायसेन इलाके में ले जाकर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने बताया:
"फरियादी पवन खटीक की रिपोर्ट पर सभी छह नामजद आरोपियों (राकेश, शिवा, राज, साहिल, अमन और आकाश) के खिलाफ रास्ता रोकने, बेरहमी से मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की पूरी विवेचना कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।"






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश