-7 नामजद सहित 12 अन्य लोगों पर मामला दर्ज, शनिवार को 1 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

ज़मीन के एक विवाद में पुरानी रंजिश के चलते लगभग बीस लोगों ने पिता पुत्र पर हथियारों फरसा, कतरना, डंडों, कुल्हाड़ी से लैस होकर हमला कर दिया। हमले में पिता का हाथ फरसे से काट दिया और पुत्र का सिर भी फाड़ दिया। सलामतपुर पुलिस ने फरियादी देवी सिंह धानक पिता गोरेलाल निवासी बगवंतपुर कालोनी थाना सलामतपुर की रिपोर्ट पर सात नामजद जिनमें नवल सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, गोरी यादव, बब्बू यादव, मोहर सिंह यादव, गजेंद्र यादव, कमल यादव के साथ ही अन्य दस से बारह अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 134/23 धारा 307, 324, 323, 294, 147, 148, 149, 448, 506 आइपीसी 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)वी एससीएसटी एक्ट के मामला दर्जकर एक आरोपी नवल सिंह यादव को शनिवार के दिन गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेजने के आदेश न्यायालय द्वारा दिए गए हैं।

साढ़े पांच एकड़ जमीन को लेकर चल रहा है विवाद-----भगवंतपुर कालोनी में स्तिथ पट्टे की ज़मीन को लेकर देवी सिंह धानक पिता गोरेलाल धानक का नवल सिंह यादव से पुराना विवाद चल रहा है। दोनों के बीच पहले भी ज़मीन नपती के दौरान विवाद हो चुका है। देवी सिंह को लगभग साढ़े पांच एकड़ भूमि खेती के लिए सरकार द्वारा दी गई है। उसकी भूमि के पास ही नवल यादव की भी भूमि है। नपती के दौरान नवल की कुछ भूमि पहाड़ से लगकर निकल रही थी तो उसने नपती रुकवा दी। और देवी सिंह की भूमि को अपना बनाकर विवाद करने लगा। इसी बात को लेकर नवल सिंह यादव ने गुरुवार रात्रि लगभग अन्य बीस लोगों के साथ एक राय होकर धारदार हथियारों जिसमें कुल्हाड़ी, फरसा, कतरना व डंडों से लैस होकर पिता पुत्र देवी सिंह और उसके लड़के दिनेश धानक के ऊपर हमलाकर देवी सिंह का हाथ काट दिया और दिनेश धानक के सिर में फरसा मारकर फाड़ दिया। दोनों को गंभीर स्तिथि में विदिशा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

इनका कहना है।

ज़मीन के विवाद में नवल सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर देवी सिंह व उसके पुत्र दिनेश धानक पर फरसे, कुल्हाड़ी, कतरना व डंडों से एक राय होकर हमला कर दिया। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को विदिशा जिला चिकित्सालय रेफर किया है। एक मुख्य आरोपी नवल सिंह यादव को शनिवार के दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

देवेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM