-घर में बाहर से ताला डालकर छुपा बैठा था हत्या का आरोपी, पुलिस दीवार फांदकर घर में घुसी किया गिरफ्तार

-दूसरे आरोपी को कालिटोर पिपरई के जंगल से घेराबंदी कर पकड़ा

-बुधवार के दिन दोनों आरोपियों को रायसेन न्यायालय में किया पेश

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

बारात में नाचते समय धक्का मुक्की में हुए हत्याकांड के दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही पकड़ने में सलामतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गौरतलब है कि सोमवार रात्रि में दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा पर सेऊ नटेरन जिला विदिशा से आई दूल्हा यशपाल अहिरवार की बारात लग रही थी। जिसमें डीजे की धुन पर दूल्हा पक्ष के बाराती डांस कर रहे थे। जिसमें दुल्हन पक्ष के लोग भी शामिल होकर डांस करने लगे।इसी दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों को धक्का लग गया। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोगों और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। दो युवकों जिनमें संजू अहिरवार पिता गणेशराम अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी बडनपुर रातातलाई और विशाल अहिरवार पिता पप्पू अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी कालिटोर पिपरई ने चाकू निकालकर बारातियों पर हमला कर दिया। जिससे दूल्हे के मौसी के लड़के ओमप्रकाश अहिरवार की मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य दशरथ, अजय और शिवराज बाराती घायल हो गए थे। जिनको भोपाल रेफर किया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं एक युवक ओमप्रकाश की मौत होने के बाद सलामतपुर पुलिस ने दोनों युवकों संजू अहिरवार और विशाल अहिरवार के खिलाफ 302, 307, 34 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर उन्हें 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक संजू अहिरवार दुल्हन गंगा अहिरवार के बुआ का लड़का है।

हत्या के एक आरोपी को घर और दूसरे को जंगल से किया गिरफ्तार---हत्या के दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भागकर छुप गए थे। पुलिस ने एक आरोपी संजू अहिरवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी संजू घर में बाहर से ताला डालकर अंदर छुप गया था। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस घर की दीवार फांदकर अंदर घुसी जहां पर संजू अहिरवार छुपा हुआ मिल गया। वहीं दूसरा आरोपी विशाल अहिरवार कालिटोर पिपरई के जंगल में छुप गया था। जहां से पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को बुधवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश न्यायालय द्वारा दिए गए हैं। इस हत्या के प्रकरण को रायसेन पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से देखते हुए अपने दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन व एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा एवं थाना प्रभारी सलामतपुर दिनेश सिंह रघुवंशी के द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपीयों की तलाश शुरू की गई। इस टीम में शामिल सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह दांगी चौकी प्रभारी दीवानगंज, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, जितेंद्र वर्मा, दिलीप यादव, संजय लोवंशी, हेत सिंह मीणा, दिलीप रघुवंशी, गणेश रघुवंशी, सुनील लोधी, आरक्षक रोहित गोस्वामी, सूरज वर्मा, जितेंद्र शर्मा, रविन्द्र रघुवंशी, सौरभ, राहुल, रामकरण शर्मा, रंजीत धाकड़, राजू चौहान, सैनिक संजीव यादव की हत्या के दोनों आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इनका कहना है।

रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में ओमप्रकाश अहिरवार की हत्या के दोनों आरोपियों संजू अहिरवार और विशाल अहिरवार को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को दोनों आरोपियों को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM