अदनान खान सलामतपुर दीवानगंज। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के दीवानगंज के गोसाई मोहल्ले में वाल्मीकि और श्रीवास्तव परिवार के बीच एक घर की दीवार को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची 

जानकारी के मुताबिक यह विवाद कई दिनों से चल रहा था। और एक दिन पहले ही पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया था। बावजूद इसके, विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को पहले दीवानगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें सांची रेफर कर दिया गया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28