सलामतपुर में महिला लापता, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
राजीवनगर सलामतपुर निवासी रवीना रावत (32) पत्नी दुर्गाप्रसाद रावत 1 अगस्त से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह हाट बाजार में सब्जी लेने गई थीं और घर लौटकर सब्जी रख दी, लेकिन इसके बाद अचानक घर से निकल गईं और वापस नहीं लौटीं। रवीना के तीन छोटे बच्चे हैं, जो मां की गैरमौजूदगी से परेशान हैं, वहीं पति दुर्गाप्रसाद ने सलामतपुर पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। बताया गया कि लापता महिला मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली है। परिजनों और रिश्तेदारों ने कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है, ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लगाया जा सके। वहीं लापता होने की घटना से परिवार और पड़ोसियों में चिंता का माहौल है।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा