संग्रामपुर गांव में 11 केवी बिजली तार टूटा, 3 बकरियों की मौत, मुआवजे की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के निनोद निवासी शोएब खान पिता पहलवान खान के परिवार पर दुख का पहाड़ तब टूट पड़ा, जब उनकी तीन बकरियां टूटे बिजली तार की चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार, शनिवार 9 अगस्त दोपहर करीब 12:30 बजे शोएब खान अपनी बकरियों को जंगल चराने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम संग्रामपुर में 11 केवी का एक बिजली तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। तार के संपर्क में आते ही तीन बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित शोएब खान ने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से मुआवजे की मांग की है।घटना के संबंध में सोमवार को पीड़ित ने पुलिस को भी आवेदन भी दिया है। और ज़िम्मेदार बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा