किराना व्यापारी ने राशन उधार नही दिया तो 2 आरोपियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला,आईं गंभीर चोटें
-सलामतपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 युवकों ने राशन का सामान उधार में नही देने पर किराना व्यापारी को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले में व्यापारी के हाथ और शरीर में काफी चोटें आ गईं। पुलिस ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद आरोपी निखिल आदिवासी निवासी बांसिया और शानू निवासी हिनोतिया के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 118(1), 3/5, बीएनएस, और एससीएसटी 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(वाईए) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। थाने के प्रधान आरक्षक मंगलेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी दिनेश जाटव पिता तोरण सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी बांसिया अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। तभी रात करीब 9 बजे निखिल आदिवासी और शानू दुकान पर राशन का सामान उधार मांगने लगे। दिनेश ने उधार समान देने से मना कर दिया तो निखिल और शानू ने उसे दुकान से बाहर बकाया। जैसे ही दिनेश जाटव दुकान से बाहर आया तो दोनों उसको गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी। इससे भी आरोपियों का मन नही भरा तो निखिल ने दिनेश के दोनों हाथ पकड़ लिए और शानू ने कुल्हाड़ी से दिनेश के हाथ और शरीर पर हमला कर दिया।जिसकी वजह से दिनेश को गंभीर चोटें आ गईं। जमना प्रसाद और प्रेम सिंह ने बीच बचाव किया जब कहीं जाकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की है।
इनका कहना है।
बांसिया गांव में राशन का सामान उधार नही देने पर 2 आरोपियों ने किराना व्यापारी के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। फरियादी दिनेश की रिपोर्ट पर मामला किया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत