मामा के घर आई भांजी देर रात घर से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
-सलामतपुर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच की शुरू
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मामा के घर से 22 वर्षीय भांजी के लापता होने से परिजन परेशान हैं। और उन्होंने पुलिस से युवती को ढूंढने की गुहार लगाई है। मामला देर रात का बताया जा रहा है। परेशान परिजन बुधवार को दोपहर के समय थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी देते हुए गुम इंसान का मामला कायम कराया। थाने के प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकाराम लोधी पिता मर्दन सिंह लोधी निवासी जमुनिया ने थाने में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भांजी गंगा लोधी पिता बालाराम लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बैजलपुर थाना गौहरगंज जिला रायसेन उनके घर जमुनिया में लगभग दो महीने से आकर रुकी हुई थी। मंगलवार की रात में सभी परिवार वाले खाना खाकर सो गए थे। बुधवार सुबह लगभग छह बजे देखा तो वह बिस्तर पर नही थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी गंगा का कहीं कुछ पता नही चल सका तो युवती के मामा टीकाराम लोधी ने सलामतपुर थाने में पूरे मामले की जानकारी देते हुए भांजी को ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि जानकारी मिलते ही आसपास जिले के थानों में युवती की पूरी जानकारी भेजी जा रही है। शीघ्र ही युवती गंगा लोधी को दस्तयाब कर लिया जाएगा।






























बदहाली का शिकार: भोई कॉलोनी सहित आधा दर्जन गांवों की पक्की सड़क की आस टूटी
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं
शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक