मामा के घर आई भांजी का 48 घंटे बाद भी नही लगा सुराग
-सलामतपुर पुलिस आसपास क्षेत्रों में कर रही है लापता युवती की तलाश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मामा के घर से 22 वर्षीय भांजी के लापता होने के 48 घंटे बाद भी उसका कहीं भी पता नही चल सका है। परिजन परेशान हैं। और उन्होंने पुलिस से युवती को ढूंढने की गुहार लगाई है। मामला मंगलवार बुधवार की देर रात का बताया जा रहा है। परेशान परिजन बुधवार को दोपहर के समय थाने पहुंचे थे और पूरे मामले की जानकारी देते हुए गुम इंसान का मामला कायम कराय था। थाने के प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकाराम लोधी पिता मर्दन सिंह लोधी निवासी जमुनिया ने थाने में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भांजी गंगा लोधी पिता बालाराम लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बैजलपुर थाना गौहरगंज जिला रायसेन उनके घर जमुनिया में लगभग दो महीने से आकर रुकी हुई थी। मंगलवार की रात में सभी परिवार वाले खाना खाकर सो गए थे। बुधवार सुबह लगभग छह बजे देखा तो वह बिस्तर पर नही थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी गंगा का कहीं कुछ पता नही चल सका तो युवती के मामा टीकाराम लोधी ने सलामतपुर थाने में पूरे मामले की जानकारी देते हुए भांजी को ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि जानकारी मिलते ही आसपास जिले के थानों में युवती की पूरी जानकारी भेजी गई है। और हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि शीघ्र ही युवती गंगा लोधी को दस्तयाब कर लिया जाएगा।






























बिग बॉस 20 में शुरू हुआ पहला बड़ा विवाद, यंग डीएसए और कनिका मान आमने-सामने
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान
बदहाली का शिकार: भोई कॉलोनी सहित आधा दर्जन गांवों की पक्की सड़क की आस टूटी
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं
शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
छह घंटे की सर्जरी के बाद कैसी है शरत सक्सेना की तबीयत? जानिए लेटेस्ट अपडेट