1 महीने से लापता युवती अचानक थाने पहुचीं, प्रेमी संग शादी का किया खुलासा
-बालिग होने के चलते पुलिस ने कथन लेकर पति के साथ किया रवाना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस रातातलाई टोरिया मोहल्ले से जिस लापता युवती की तलाश पिछले एक महीने से कर रही थी। और उसका कहीं कुछ पता नही चल रहा था। वह लापता युवती अचानक अपने प्रेमी के साथ शादी कर के सलामतपुर थाने पहुंची और अपने कथन दर्ज कराए। थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रातातलाई टोरिया निवासी किशनलाल अहिरवार ने 13 सितंबर को थाने में सूचना दी कि उनकी तीसरे नम्बर की लड़की शिवानी अहिरवार उम्र 21 वर्ष 12 सितंबर को अपनी मां तुलसा बाई के साथ सलामतपुर बाजार में सामान लेने गई थी। और पूजा टेंट हाउस के पास से बिना बताए लापता हो गई। पुलिस ने गुम इंसान 43/25 दर्ज कर युवती की तलाश में आसपास क्षेत्रों के थाने में जानकरी भेजकर शिवानी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चल रहा था। फिर एक महीने बाद शिवानी अचानक ही सलामतपुर थाने अपने प्रेमी के साथ पहुंच गई और बताया कि उसने उससे शादी कर ली है।
जीजा के छोटे भाई से 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग--पुलिस को शिवानी ने पूछताछ में बताया कि उसका प्रेम प्रसंग उसके जीजा आकाश के छोटे भाई महेश अहिरवार निवासी ग्राम देवलखेड़ा थाना रायसेन से चल रहा था। और वह 12 सितंबर को महेश अहिरवार के साथ ही फरार हुई थी। दोनों ने आपसी सहमति व राजी खुशी से आर्य समाज मंदिर नेहरू नगर भोपाल में 23 सितंबर को शादी कर ली है। पुलिस ने शिवानी के कथन लेने के बाद बालिग होने के चलते उसके पति महेश अहिरवार के साथ रवाना कर दिया।
इनका कहना है।
12 सितंबर को रातातलाई टोरिया मोहल्ले की रहने वाली लापता युवती शिवानी ने अपने प्रेमी महेश अहिरवार से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। युवती के कथन लेने के पश्चात बालिग होने के कारण पति के सुपुर्द कर थाने से रवाना किया।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
